फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पर्यटन स्थल छितकुल में खोला पुलिस सहायता कक्ष

विज्ञापन
​छितकुल गांव में पुलिस सहायता कक्ष का उद्वघाटन के दोरान डीएसपी भावानगर राज कुमार और छितकुल पंच
विज्ञापन
पर्यटन सीजन को देखते हुए छितकुल में छह महीने पुलिस जवान रहेंगे तैनात
विज्ञापन

सांगला(किन्नौर)। भारत-तिब्बत सीमा से सटे प्रसिद्ध पर्यटन स्थाल छितकुल में इन दिनों काफी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं। छितकुल में सुरक्षा व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस ने सहायता कक्ष खोल दिया है, ताकि स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों को सुरक्षा मिल सके। पर्यटन सीजन को देखते हुए छितकुल में छह महीने पुलिस जवान तैनात रहेंगे।सहायता कक्षा का उद्घाटन भावानगर के डीएसपी राज कुमार ने रिबन काट कर किया। इस दौरान छितकुल पंचायत के प्रधान सुभाष नेगी, उपप्रधान राजेश नेगी, महिला मंडल प्रधान शकुंतला देवी, व्यापार मंडल अध्यक्ष हंसराज, उपप्रधान दीपक नेगी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। डीएसपी राजकुमार ने कहा कि पुलिस प्रशासन की ओर से गांव के लोगों को पूरा सहयोग मिलेगा। छितकुल गांव हिमाचल और देश का आखिरी गांव है। यह भारत-तिब्बत सीमा से सटा हुआ क्षेत्र है, इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस सहायता कक्षा खोल गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें