फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: ठियोग में 6 ग्राम चिट्टे के साथ तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
डिटेक्शन सेल उपमंडल ठियोग की टीम ने तीन युवकों को करीब 6 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि ठियोग-हाटकोटी सड़क पर नशा तस्करी की जा रही है। इस पर पुलिस टीम ने भुई, हुल्ली के पास एक कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार की अगली यात्री सीट के नीचे रखे एक पारदर्शी प्लास्टिक पैकेट से करीब 6 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। मामले में पुलिस ने शिमला जिला के कोटखाई निवासी 27 वर्षीय गुलशन चौहान, 36 वर्षीय रितेश धांटा और 31 वर्षीय उज्ज्वल को गिरफ्तार किया है। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस संबंध में पुलिस थाना ठियोग में मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस की ओर से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें