फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बासा-ठियोग में पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग नगर परिषद के साथ लगते बासा-ठियोग गांव में पुलिस ने एक दुकान से अवैध शराब बरामद की है। डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि वीरवार रात को पुलिस की टीम फागू और ठियोग क्षेत्र में गश्त पर थी। इस दौरान सूचना मिली की बासा-ठियोग में एक दुकान में अवैध शराब बेची जा रही है। टीम ने बासा-ठियोग में मेहता जनरल स्टोर और आरोपी के घर की तलाशी ली, तो 16 पेटियां और पांच बोतलें अवैध शराब की बरामद कीं। इस मालले में आरोपी बासा-ठियोग निवासी मस्तराम के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच ठियोग पुलिस थाना के थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें