रामपुर बुशहर। पुलिस चौकी तकलेच के तहत खनोटू में एक व्यक्ति के घर से 17 बोतल अवैध शराब बरामद करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर शाम को तकलेच-खनोटू सड़क पर गश्त के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि शेर सिंह निवासी खनोटू, डाकघर तकलेच, तहसील रामपुर, जिला शिमला, उम्र 69 वर्ष अपने घर में अवैध शराब रखता है और बेचता है। पुलिस ने घर पर दबिश देकर कुल 17 बोतल देशी शराब ऊना नंबर-1 और ऊना नंबर का एक क्वार्टर बरामद की। मामले की पुष्टि डीएसपी रामपुर नरेश शर्मा ने की है।