नाथपा झाकडी हाईड्रों परियोजना में आयोजित कवि सम्मेलन परियोजना प्रमुख मनोज कुमार संबोधन करते हुए
नाथपा-झाकड़ी परियोजना में कवि सम्मेलन का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। 1500 मैगावाट नाथपा-झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन के सताद्री सभागार में रविवार को अखिल भारतीय हिंदी कवि सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक/ परियोजना प्रमुख मनोज कुमार ने सम्मेलन में आए कवियों को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। सम्मेलन में कवि चकाचौंध ज्ञानपुरी, हास्य कवयित्री पूनम श्रीवास्तव ने खूब वाहवाही बटोरी। इनके अलावा दिनेश सिंह, प्रमोद पंकज, शिवेश राजा ने भी हास्य कविताओं से समां बांधा। कार्यक्रम की शुरुआत एसजेवीएन गीत के साथ हुई। इस अवसर पर समस्त विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक/परियोजना प्रमुख मनोज कुमार ने कहा कि हिंदी के विकास के लिए ऐसे आयोजन जरूरी हैं। कविता केवल शब्दों का खेल नहीं, यह विचारों की अभिव्यक्ति, भावनाओं की धारा और समाज के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का एक सशक्त माध्यम है। अंत में विभागाध्यक्ष मानव संसाधन ईशा नेगी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया और अतिथि कवियों सहित दर्शकों का अभिवादन किया।