फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नालागढ़ में कवि गोष्ठी का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में दिल्ली पब्लिक स्मार्ट स्कूल में आज अखिल भारतीय साहित्य परिषद और नालागढ़ साहित्य कला मंच की ओर से कवि गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें अखिल भारतीय साहित्य परिषद के अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोज कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कवियों ने मातृ दिवस के उपलक्ष में मां के विषय में अपने उद्गार कविताओं के माध्यम से व्यक्त किए। गोष्ठी की दसवीं कक्षा की छात्रा मुस्कान द्वारा पढ़ी गई राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कविता ने खूब वाहवाही लूटी। इस अवसर पर परिषद के हिमाचल के संयोजक महीधर प्रसाद ने अखिल भारतीय साहित्य परिषद के विषय में जानकारी दी। इस अवसर पर नालागढ़ साहित्य कला मंच के अध्यक्ष यादव किशोर गौतम, कोषाध्यक्ष सुमति सिंघल, प्रमोद हर्ष, जगदीश भारद्वाज , जसविंद्र सिंह, आचार्य महेंद्र शर्मा, विद्यालय के निदेशक अनिल पराशर, अनु ठाकुर, रमेश ठाकुर, पंकज तथा अन्य लोग अनेक सदस्य उपस्थित थे ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें