रोहड़ू। पीएमश्री वरिष्ठ राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरस्वतीनगर का बारहवीं कक्षा का वार्षिक परीक्षा परिणाम 98.66 प्रतिशत रहा। विद्यालय में कुल 75 विद्यार्थियों में से 74 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। तीन विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। 15 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक, 27 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक और 26 विद्यार्थियों ने 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। केवल तीन विद्यार्थी ही द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कला संकाय में कनक मल्होत्रा ने 92.8 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में उदिता शर्मा ने 94 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में आशीष ने 91.8 प्रतिशत अंक लेकर शीर्ष स्थान हासिल किया।