आनी(कुल्लू)। समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से पीएमश्री पाठशालाओं के कक्षा दसवीं और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए अंतर्राज्यीय शैक्षिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस भ्रमण में जिला कुल्लू के 32 विद्यार्थी शामिल थे। इनमें पीएमश्री आनी के चार विद्यार्थी अभिमन्यु गांधी, नैतिक ठाकुर, मृगांशी ठाकुर और रेखा देवी भी शामिल थे। पाठशाला के गणित अध्यापक पंकज ठाकुर एस्कॉर्ट अध्यापक के रूप में मौजूद रहे। उपनिदेशक कुल्लू डॉ. सुनील ठाकुर के नेतृत्व में 18 से 22 सितंबर तक विद्यार्थियों ने कई धार्मिक पर्यटक स्थलों और विज्ञान प्रौद्योगिकी केंद्रों का भ्रमण किया। 18 सितंबर को चंडीगढ़ के छतवीर जूलॉजिकल पार्क गए। 20 सितंबर को चंडीगढ़ से बंगलूरू को रवाना हुए। इस दौरान विद्यार्थियों ने वंडर ला फन पार्क, इस्कॉन मंदिर, बंगलूरू महल, बंगलूरू विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र और अंतिम दिन लाल बाग का भ्रमण किया। प्रधानाचार्य प्रभारी नरेश ठाकुर, वरिष्ठ प्रवक्ता श्यामानंद, पीएम श्री पाठशाला नोडल अधिकारी कुंदन शर्मा सहित समस्त शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी और शैक्षणिक भ्रमण के लिए सरकार का आभार जताया।