रिकांगपिओ (किन्नौर)। राजकीय माध्यमिक विद्यालय यांगपा-2 में बुधवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में विद्यालय की खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। अंडर-14 छात्रा वर्ग में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में उप विजेता रही छात्राओं की टीम को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह का मुख्य आकर्षण विद्यालय की होनहार छात्रा रिहाना नेगी रहीं, जिन्हें बास्केटबाल खेल में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने पर सम्मानित किया गया। एसएमसी अध्यक्ष सरोज कुमारी और अन्य सदस्यों ने उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें लगातार मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर शिक्षा विभाग उप निदेशक वरिष्ठ माध्यमिक कुलदीप डोगरा और उप निदेशक प्राथमिक शिक्षा अरुण गौतम ने मेधावियों को फोन के माध्यम बधाई दी। इस मौके पर शिक्षक देव सिंह, किरण बिष्ट, कुमारी प्रतिभा, अश्वनी कुमार, विजय कुमार, पलदन ज़गमो सहित अन्य मौजूद रहे।