फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: नारकंडा में पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
नारकंडा में स्कूल के छात्र और छात्राएं पौधारोपन करते हुए
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नारकंडा के स्वयंसेवियों ने वीरवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण अभियान चलाया। अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने वन महोत्सव मनाया। स्कूल के स्वयंसेवियों ने नारकंडा में तौस के 120 पौधे रोपे। विद्यार्थी वन मित्र योजना के तहत स्वयंसेवियों की ओर से गोद लिए गए क्षेत्र में यह अभियान चलाया। विद्यार्थियों ने क्षेत्र के लोगों से पर्यावरण को बचाए रखने का संदेश दिया और पर्यावरण को स्वच्छ रखने के लिए अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया। स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक ठाकुर ने स्वयंसेवियों को वनों के महत्व के बारे में समझाया। ग्रामीणों ने स्वयंसेवियों की पहल का स्वागत किया और समाज के अन्य लोगों को भी पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बनने के लिए प्रेरित करने की अपील की। इस मौके पर वन विभाग की ओर से कमल, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी बृजभूषण कैंथला, कांता कंवर, सुशील चंदेल, दीप्ति ठाकुर सहित दर्जनों स्वयंसेवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें