फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

विज्ञापन
ज्यूरी में भाजपा की ओर से आयोजित पौधरोपण अभियान के दौरान पौधे लगाते कार्यकर्ता। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। भाजपा ने ज्यूरी में रविवार को एक पौधा मां के नाम अभियान चलाया। भाजपा नेता कौल सिंह ने अगुवाई की। स्थानीय जनता, महिला मंडल और पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कौल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू किया गया यह अभियान सिर्फ पौधरोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अपनी मां और धरती मां के प्रति सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया है कि हम सब मिलकर धरती को हरा-भरा और स्वच्छ बनाएं। इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री सराहन रुपेश्वर सिंह, पंचायत उप प्रधान प्रकाश सहित पार्टी के वरिष्ठ-कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें