आदर्श युवा मंडल गाड़ की ओर से आयोजित वन महोत्सव में विजेता टीम सामुहिक चित्र में।
- फोटो : RAMPUR-HP
दलाश (कुल्लू)। आदर्श युवा मंडल गाड़ ने भी वन महोत्सव मनाया। युवा मंडल ने सरोआ पौध रोपण किया। युवा मंडल ने 40 चील, कायल, देवदार के पौधे लगाए।
इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन भी किया। इसके सब जूनियर वर्ग में सुनिधि ने प्रथम, सारिका ने दूसरा और आदर्श और सारा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में वरुण ने प्रथम, आर्यन ने द्वितीय और चेतन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में एकता ने प्रथम, अंकिता ने द्वितीय और आस्था ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सुपर सीनियर वर्ग में मीना ने प्रथम, प्रवीण ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर आदर्श युवा मंडल अध्यक्ष संजय छोटू, प्रवीण, सुरेखा, रीता, विवेक, विकास सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।