ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। मशनू और लबाना सदाना पंचायत में शनिवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। इस दौरान देवदार के 800 पौधे रोपे गए। यह अभियान वन परिक्षेत्र सराहन और स्थानीय पंचायतों ने मिलकर चलाया। रेंज वन अधिकारी कुंदन नेगी ने बताया कि लबाना सदाना पंचायत के लबाना, सदाना, कोटी, कोट, झूली और मोलगी के ग्रामीणों ने देवदार के 500 पौधे लगाए। इसमें स्थानीय पंचायत के जनप्रतिनिधि, युवक मंडल, महिला मंडल और वन विभाग की टीम शामिल रही। मशनू पंचायत में देवदार के 300 पौधे रोपे गए। यहां मशनू, बाजवा के ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों, युवक मंडल, महिला मंडल और स्कूली छात्रों ने अभियान में हिस्सा लिया। इस अवसर पर पंचायत प्रधान रविकांत सदानी, मशनू पंचायत प्रधान योगेश चंबियाल, सेवा दास, भाग राम हस्टा, डिप्टी रेंजर देवेंद्र ढाली और डिप्टी रेंजर सुनील कुमार मौजूद रहे।