फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रक्छम में महिलाओं ने रोपे 800 पौधे, वन संरक्षण का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के तहत रक्छम–छितकुल वन्यजीव अभयारण्य की रक्छम वन बीट में शीतकालीन पौधरोपण अभियान चलाया गया। महिला मंडल रक्छम की 75 से अधिक महिलाओं ने अभियान में भाग लेकर एक हेक्टेयर भूमि पर देवदार, चुली और बाह्मी प्रजातियों के 800 पौधे रोपे। ग्राम पंचायत रक्छम की प्रधान सुनीला नेगी ने मुख्य अतिथि और पंचायत समिति सदस्य कृष्णा नेगी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत की। वन खंड अधिकारी संतोष कुमार ठाकुर ने प्रतिभागियों को राजीव गांधी वन संवर्धन योजना के उद्देश्यों और वन संरक्षण में सामुदायिक भागीदारी के महत्व की जानकारी दी। मुख्य अतिथि सुनीला नेगी ने कहा कि वनों और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए स्थानीय लोगों की भागीदारी जरूरी है। पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा भी सुनिश्चित करनी चाहिए। अभियान में महिला मंडल की प्रधान शंकर देवी, महासचिव मीना नेगी, उपाध्यक्ष रेणुका सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें