रामपुर बुशहर। विश्व पर्यावरण दिवस पर युवाओं ने गुफा मंदिर, मोक्ष धाम और हनुमान घाट में पौधरोपण अभियान चलाया। अभियान के तहत युवाओं ने विभिन्न प्रजाति के पौधे रोपे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। समाजसेवी ध्रुव शर्मा ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी स्थानीय युवाओं के सहयोग से पौधरोपण अभियान चलाया गया। युवाओं ने न केवल पौधे रोपे, बल्कि उनकी देखभाल का संकल्प भी लिया। इस मौके पर प्रणव गुप्ता, आयुष शर्मा, विक्रांत मेहता, अभिषेक गुप्ता, अर्चित शर्मा, पुष्कर शर्मा, गगन और अनिश अग्रवाल सहित अन्य युवा मौजूद रहे।