फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पाटीजुब्बल में किया पौधरोपण

विज्ञापन
वन मंडल कोटगढ़ की ओ र से आयोजित 76वें मंडल स्तरीय वन महोत्सव पर मौजूद विधायक कुलदीप सिहं राठ
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। वन मंडल कोटगढ़ ने 76वें मंडल स्तरीय वन महोत्सव के उपलक्ष्य पर शलौटा पंचायत के पाटीजुब्बल में पौधरोपण किया। इस मौके पर स्थानीय विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने वन विभाग की टीम के साथ पौधे रोपे। इसमें देवदार के पौधों को महिला मंडलों, स्थानीय ग्राम वासियों और वन विभाग के कर्मचारियों ने रोपा। विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि यही वह पूंजी है, जिसे हम आने वाली पीढ़ी को धरोहर के रूप मे दे सकते हैं। राठौर ने समस्त पंचायत प्रतिनिधियों, महिला मंडलों, युवक मंडलों से अपील करते हुए कहा कि वनों के संरक्षण और सृजन में सभी को अपनी भूमिका सुनिश्चित करनी चाहिए। इस अवसर पर महिला मंडल स्पैला और बरगाल को राजीव गाँधी वन संवर्धन योजना के तहत एक लाख की सम्मान राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें