रोहड़ू।
दिवाली पर्व के दौरान आग की घटनाओं पर अंकुश लगाने और जनसुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उपमंडलाधिकारी (नागरिक) रोहड़ू धर्मेश रामौत्रा ने पटाखों की बिक्री के लिए स्थान और समय निर्धारित करते हुए आदेश जारी किए हैं। आदेशों के अनुसार, रोहड़ू शहर में आईएसबीटी बस स्टैंड के खुले स्थान पर ही पटाखों की बिक्री की अनुमति होगी। यहां 7 और 8 नवंबर, 2026 को सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक पटाखे बेचे जा सकेंगे। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित स्थान और समय के अतिरिक्त रोहड़ू शहर में किसी भी अन्य स्थान पर पटाखों की बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। विक्रेताओं को आदेशों का पालन करते हुए निर्धारित स्थान पर ही पटाखों की बिक्री करनी होगी।