फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पलेही कफटा गांव की के लिए बनी पेयजल योजना की पाइप क्षतिग्रस्त

विज्ञापन
पलेही के कफ़टा गाँव के लिए बनी पेयजल योजना की पाईप क्षतिग्रस्त। संवाद
विज्ञापन
लोगों ने जलशक्ति विभाग से जल्द दुरुस्त करने की उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। उपतहसील नित्थर की पलेही पंचायत के कफटा गांव के लिए बनी पेयजल योजना की पाइपलाइन कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इसे दुरुस्त करने के लिए कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कफटा गांव के सैकड़ों ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों संजीव और चीता राज कुमार सहित अन्य ग्रामीणों ने जल शक्ति विभाग और प्रशासन से मांग की है कि जल्द पाइपलाइन को दुरुस्त किया जाए। इस समस्या को लेकर पंचायत ने सहायक अभियंता जल शक्ति आनी को पंचायत के माध्यम से प्रस्ताव पारित किया गया है। पलेही पंचायत की प्रधान सुषमा मेहता ने कहा कि नित्थर से मोड़ीनाल-सड़क का कार्य आजकल प्रगति पर है। इस सड़क की कटिंग की वजह से पाइपलाइन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। इन लाइनों को दुरुस्त करना आवश्यक है, वर्ना गर्मियों में पेयजल किल्लत गहरा सकती है। अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग आनी किशोर शर्मा ने बताया कि इसका एस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है। जल्द क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें