फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रोहड़ू में पशु मित्र भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षण 9 जून को

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। उप मंडल क्वार के लिए पशु मित्र पदों का शारीरिक परीक्षण 9 जून 2026 को सुबह 10 बजे इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम समाला में होगा। शारीरिक परीक्षण पास करने वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 12 जून को सुबह 11.30 बजे उपमंडलीय कार्यालय डोडरा-क्वार में होगी, जिसके लिए मूल प्रमाण-पत्र साथ लाने होंगे। उपमंडलीय पशु चिकित्सा अधिकारी मोहिंदर ठाकुर ने बताया कि यह भर्ती पशु मित्र नीति-2025 के अंतर्गत की जा रही है। पुरुषों को पांच हजार मीटर दौड़ 30 मिनट में पूरी करनी होगी। महिलाओं के लिए 1500 मीटर दौड़ 10 मिनट में पूरी करना अनिवार्य है। सभी अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से 30 मिनट पहले परीक्षा स्थल पर पहुंचना होगा। निर्धारित तिथि पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया से बाहर माना जाएगा। शारीरिक परीक्षण से संबंधित किसी भी विवाद पर पशु मित्र उप समिति का निर्णय अंतिम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें