ठियोग (रामपुर बुशहर)। उपमंडलीय पशु चिकित्सालय ठियोग के तहत पशु मित्र के 12 पदों के लिए प्रस्तावित शारीरिक परीक्षा को आगामी आदेशों तक स्थगित कर दिया है। जानकारी के अनुसार ठियोग उपमंडल में 66 और कोटखाई उपमंडल में 57 अभ्यर्थियों समेत कुल 123 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। ठियोग में यह परीक्षा 21 फरवरी को न्यू बस अड्डा पथ परिवहन निगम परिसर और कोटखाई में 25 फरवरी को आयोजित होनी थी। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नई तिथि की सूचना बाद में जारी की जाएगी। सभी अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे आगामी सूचना के लिए विभागीय निर्देशों पर नजर बनाए रखें। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष नंबर 01783-238226 पर संपर्क कर सकते हैं।