फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सरस्वतीनगर में पशु मित्र के अभ्यार्थियों का शारीरिक परीक्षण 8 अप्रैल को

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। उपमंडल जुब्बल में पशु मित्र के दो पदों के लिए 41 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया है। इन पदों के चयन के लिए शारीरिक परीक्षण 8 अप्रैल को रखे गए हैं। शारीरिक परीक्षण सुबह 9.30 बजे से लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज सरस्वतीनगर के खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस बारे में अभ्यार्थियों को सूचना डाक और व्हाट्सएप समूहों के जरिये प्रेषित की जा चुकी है। यदि किसी अभ्यर्थी को समय पर सूचना प्राप्त नहीं हुई है, तो वह वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी कार्यालय रोहड़ू में किसी भी कार्यदिवस में संपर्क कर सकता है। शारीरिक परीक्षण के अंतर्गत पुरुष अभ्यर्थियों को पांच हजार मीटर दौड़ 30 मिनट में पूरी करनी होगी। महिला अभ्यर्थियों को 1500 मीटर दौड़ 10 मिनट में पूर्ण करनी होगी। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पूर्व, आवश्यक वैध फोटोयुक्त पहचान पत्र सहित परीक्षा स्थल पर उपस्थित रहना अनिवार्य होगा। निर्धारित तिथि और समय पर अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को अनुपस्थित माना जाएगा। उन्हें कोई पृथक अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। उपमंडलीय पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. महेंद्र ठाकुर ने बताया कि अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए पशु चिकित्सालय में आ सकते हैं। शारीरिक परीक्षण से संबंधित उपसमिति का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें