फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बुशहर क्रिकेट प्रतियोगिता में फागु बनी विजेता, ननखड़ी रही उपविजेता

विज्ञापन
शीलघाट में खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर। संवाद
विज्ञापन
बुशहर क्रिकेट प्रतियोगिता में फागु बनी विजेता, ननखड़ी रही उपविजेता
विज्ञापन

. 50वीं बुशहर खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, शिक्षा मंत्री ने युवाओं को नशे से दूर रहने को कहा
संववाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
शीलघाट में 50वीं बुशहर क्रिकेट खेलकूद प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में फागु टीम विजेता और ननखड़ी टीम उपविजेता रही। समापन समारोह में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शिरकत की। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने और उनके सर्वांगीण विकास के लिए खेलों को सबसे प्रभावी माध्यम बताया। मंत्री ने कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ अनुशासन और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करते हैं। प्रतियोगिता की विजेता टीम को तीन लाख रुपये और उपविजेता को डेढ़ लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। शिक्षा मंत्री ने 50 वर्षों से लगातार प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया। उन्होंने स्थानीय युवक मंडल को 75 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की। मंत्री ने आयोजन के सफल संचालन के लिए युवक मंडल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 1976 से शुरू हुई यह प्रतियोगिता 50 वर्ष पूरे कर चुकी है, जो क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है। इस वर्ष उत्तरी भारत के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने भी इसमें भाग लिया। प्रतियोगिता में क्रिकेट के साथ कबड्डी और वॉलीबाल प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुईं। मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार खेलों को बढ़ावा देने के साथ नशा उन्मूलन पर भी कार्य कर रही है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए भी गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं। जुब्बल के डकैड़ गांव में 17 करोड़ रुपये की लागत से शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र बन रहा है। कोटखाई में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना एक बड़ी उपलब्धि है, जहां पढ़ाई शुरू हो चुकी है। विद्यालय भवन के लिए 30 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। रोहित ठाकुर ने बागवानी का भी उल्लेख किया और कहा कि सेब प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। बागवानों के हितों की रक्षा के लिए हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के जनप्रतिनिधि केंद्र सरकार से चर्चा करेंगे। इस अवसर पर रोहड़ू के विधायक मोहन लाल बरागटा ने कहा कि रोहड़ू और जुब्बल के बीच पुराने पारिवारिक और सामाजिक संबंध हैं। उन्होंने शीलघाट सामुदायिक भवन की दूसरी मंजिल का निर्माण अगले वर्ष तक पूरा कराने का आश्वासन दिया।

शीलघाट में खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें