फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने सीखे आपदा से निपटने के गुर

विज्ञापन
पीजी कॉलेज रामपुर में आपदा के वक्त बचाव कार्यों का प्रशिक्षण प्राप्त करते विद्यार्थी। स्रोत : क
विज्ञापन
भूकंप, बाढ़, सुनामी और आग की घटनाओं के वक्त बचाव के उपाय बताए
विज्ञापन


रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में एनएसएस इकाई के आपदा प्रबंधक सदस्यों ने व्याख्यान सत्र आयोजन किया। इस सत्र में मुख्य सदस्य ललित, रिया चौहान, आदित्य चौहान और सिमरन ठाकुर ने व्याख्यान प्रस्तुत किए। सत्र में भूगोल विभाग के प्रोफेसर डॉ. जितेंद्र साहनी समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे। सदस्यों ने प्रमुख प्राकृतिक आपदाओं जैसे भूकंप, बाढ़ और सुनामी के बारे में जानकारी दी। उन्होंने समझाया कि ये आपदाएं कैसे उत्पन्न होती हैं और इनके प्रभाव से बचाव के लिए प्रारंभिक सतर्कता और तैयारी क्यों महत्वपूर्ण है। सदस्यों ने आपदाओं के समय अपनाए जाने योग्य सुरक्षा और राहत उपायों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने आग लगने के कारण और इसे बुझाने के तरीकों पर चर्चा की। सत्र के दौरान छात्रों ने खुद भी इन उपायों और तकनीकों को अभ्यास के रूप में आजमाया और सुरक्षित रूप से करने का अनुभव प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें