संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल । चौपाल के लिंग्जार पंचायत कांड़ा गांव में 39 वर्षीय व्यक्ति कि पांव फिसलकर गिर जाने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार कांड़ा गांव का देवी सिंह पुत्र कलीराम जलाने की सूखी लकड़ी लाने के लिए जंगल गया था। रविवार शाम के समय जंगल से घर लौटते समय पैर फिसल जाने गहरी खाई में गिर गया। इस दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया। गिरने की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामवासियों ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल चौपाल पहुंचाया। चौपाल अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसडीएम चौपाल हेमचंद वर्मा ने कहा कि मृतक के परिजनों को पच्चीस हजार बतौर फौरी राहत प्रदान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि म़ृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।