फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बल्खू बेखल्टी मार्ग पर 4.42 ग्राम चिट्टे के साथ धरा व्यक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ठियोग (रामपुर बुशहर)। ऊपरी हिमाचल में नशे का कारोबार लगातार बढ़ता जा रहा है। ऊपरी शिमला में नशा युवाओं को अपनी चपेट में ले रहा है। शनिवार रात को पुलिस ने ठियोग के बल्खू बेखल्टी मार्ग पर एक व्यक्ति से 4.42 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज का छानबीन शुरू कर दी है। जिला शिमला के उपमंडल रामपुर के नीरथ में 17 जनवरी को पुलिस ने 42.43 ग्राम चिट्टे के साथ दो युवकों को दबोचा था। अब बीती शनिवार रात को ठियोग उपमंडल की बल्खू बेखल्टी मार्ग पर पुलिस ने एक व्यक्ति से 4.42 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस थाना ठियोग की जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम को पुलिस का दल बल्खू संपर्क मार्ग पर करयाल गांव में गश्त कर रहा था। इस दौरान एक व्यक्ति बेखल्टी की ओर से आ रहा था। पुलिस दल को देखकर वह घबरा गया। पुलिस को इस व्यक्ति पर संदेह हुआ और शक होने पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान शिमला जिले की तहसील ठियोग के गांव कैलाश निवासी पोमेश वर्मा से 4.42 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि गश्त के दौरान एक व्यक्ति से 4.42 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें