फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन पहुंचाने के लिए कामर्शियल वाहनों को जारी होगे परमिट

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहडू। बाजार में कोरोना वायरस को लेकर नाराज चल रहे दुकानदार अब शाम सात से नौ बजे तक अपने स्टोर से सामान दुकान के लिए लोड कर सकेंगे। आवश्यक सामान के वितरण के लिए दुकानदारों के कामर्शियल वाहन को एसडीएम की ओर से परमिट जारी किए जाएंगे। दुकानदारों को स्टोर से सुबह सामान लाने की अनुमति नहीं मिलेगी। रोहडू और चिड़गांव में कोरोना वायरस से बचाव को लेकर प्रशासन और पुलिस ने जबरदस्त नाकाबंदी की हुई है। चिड़गांव पुलिस ने बाजार आने से वाहनों को पुल पर रस्सी लगाकर रोक दिया है। यहां से केवल जरूरी वाहनों को ही आने दिया जा रहा है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर बेरिकेड्स लगाकर भी वाहनों पर पाबंदी लगाई गई है। उपमंडलाधिकारी ने पुलिस को निर्देश दिए कि किसी भी निजी वाहन को सड़कों पर नहीं चलाया जाएगा। सांय 7 बजे से लेकर शाम 9 बजे तक दुकानदार स्टोर से दुकान के लिए सामान ला सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें