कुमारसैन के घड़ेवाती में क्रिकेट प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर बैठक करते नवयुवक मंडल के सदस्य। स
विजेता टीम को मिलेंगे 41 हजार राशि और ट्रॉफी, 32 टीमें खेलेंगी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। नवयुवक मंडल घड़ेवाती की ओर से स्नो पीक स्टेडियम में पेप्सी कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 22 जनवरी से किया जा रहा है। नवयुवक मंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया। प्रतियोगिता ग्रामीण स्तर पर आयोजित की जाएगी, जिसका उद्देश्य क्षेत्र की स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता में 32 टीमें भाग लेंगी। विजेता टीम को 41 हजार नकद पुरस्कार और ट्रॉफी से सम्मानित किया जाएगा। उपविजेता टीम को 21 हजार नकद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी विशेष पुरस्कार दिए जाएंगे। क्लब के अध्यक्ष बंटी ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्तर पर इस तरह के आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को आगे लाते हैं, बल्कि सामाजिक एकता और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं।