फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: न मिला एमडीआर दर्जा, न सुधरी सड़क की दशा

विज्ञापन
विज्ञापन
नगान-श्वाड़-राणाबाग सड़क पर जगह-जगह गड्ढों से लोग परेशान
विज्ञापन

चौड़ीकरण का प्रस्ताव सरकार को भेजा
पूर्व की जयराम सरकार के कार्यकाल में एमडीआर बनाने की घोषणा की गई थी


हरिकृष्ण शर्मा
आनी (कुल्लू)। आनी क्षेत्र की करीब 13 किलोमीटर लंबी नगान-श्वाड़-राणाबाग सड़क की हालत दयनीय बनी हुई है। सड़क को चौड़ाकर प्रमुख जिला सड़क (एमडीआर) का दर्जा देने की घोषणा अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। जगह-जगह गड्ढे और नगान से आगे सड़क पर बहता पानी वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। पूर्व की जयराम सरकार के कार्यकाल में सड़क को एमडीआर बनाने की घोषणा की गई थी। इसके बावजूद सड़क के सुधार और चौड़ीकरण का काम आगे नहीं बढ़ पाया। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, सड़क पर लगातार बह रहे पानी से इसकी हालत और खराब हो रही है। यह सड़क आनी क्षेत्र के साथ मंडी जिले के सराज क्षेत्र की पंचायतों के लिए भी महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। कराणा, कुंगश, मुंडदल, रोपा, कराड, मुहान, पोखरी, बिश्लाधार, टकरासी, लगौटी, फनौटी और करशेईगाड़ सहित करीब दो दर्जन पंचायतों के ग्रामीण इस मार्ग से आवाजाही करते हैं। प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरने के बावजूद सड़क की हालत में सुधार नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों देवेंद्र, संदीप कुमार, राजकुमार, नरेश कुमार, अंकुश ठाकुर, देवेंद्र कुमार, दिनेश कायथ और चमन ने लोक निर्माण विभाग से सड़क के गड्ढे भरने और मरम्मत कार्य जल्द करवाने की मांग की है। उन्होंने सड़क को एमडीआर का दर्जा देकर चौड़ा करने की मांग भी उठाई है।


सरकार को भेजा है प्रस्ताव
आनी के विधायक लोकेंद्र कुमार ने कहा कि सड़क के चौड़ीकरण को लेकर सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। सड़क की दशा सुधारने के लिए भी विभाग से बात की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें