रामपुर बुशहर। सतलुज नदी में गाद की मात्रा बढ़ने के कारण नाथपा-झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन बंद हो सकता है। नाथपा बांध से लगभग 1200 क्यूमेक्स अतिरिक्त पानी छोड़ा जाएगा। इससे नदी का जलस्तर काफी बढ़ जाएगा। एसजेवीएन ने प्रवक्ता ने बताया कि सतलुज नदी से सुरक्षित दूरी बनाए रखें ताकि किसी प्रकार कोई अनहोनी न हो। उन्होंने कहा कि अगर जलस्तर बढ़ा तो परियोजना में उत्पादन बंद हो सकता है।