फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: काफनू के लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में दी जानकारी

विज्ञापन
भावा वैली की ग्राम पंचायत काफनू में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत आयोजित जागरूकता शिविर उप​स्थित 
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। महिला एवं बाल विकास परियोजना किन्नौर ने शुक्रवार को काफनू पंचायत में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर लगाया। जागरूकता शिविर में जिला मिशन समन्वयक ईश्वर भक्ति ने लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के बारे में जागरूक किया। उन्होंने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और बाल विवाह की जानकारी दी। लोगों से बाल विवाह रोकने और बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने लोगों को बेटियों को पढ़ाने के बारे में प्रेरित किया। लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ उठाने के बारे में जानकारी दी। संरक्षण अधिकारी मीरा देवी ने राज्य सरकार की योजनाओं और मिशन वात्सल्य योजना के बारे में जानकारी दी। केंद्रीय प्रशासिक अधिकारी सरोज कुमारी ने सखी वन स्टाप सेंटर के बारे में जानकारी दी। इस दौरान काफनू पंचायत प्रधान अरुण प्रभा, जिला कार्यक्रम अधिकारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें