फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: सड़क के पानी की उचित निकासी न होने से भवन को खतरा

विज्ञापन
चाटी सड़क पर निकासी न होने से सीपीआइएम का किसान भवन बना खतरा।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग की समस्या का हल करने की सीपीआई ने उठाई मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। सीपीआईएम लोकल कमेटी रामपुर ने चाटी पुल से जगातखाना की तरफ 50 मीटर दूरी पर चाटी सड़क के पास बने किसान-मजदूर भवन में सड़क से आ रहे पानी की निकासी के लिए उचित व्यवस्था करने की लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से मांग की है। उनका कहना है कि चाटी पुल से 30 मीटर सड़क के किनारे नाली निकाली गई है और नाली को किसान मजदूर भवन के साथ तक बनाकर छोड़ देने के कारण बीच में कलवर्ट बंद पड़ा है। इससे सड़क का पानी सड़क से भवन में इकट्ठा हो रहा है, जिससे किसान-मजदूर भवन को खतरा पैदा हो गया है। सीपीआईएम लोकल कमेटी रामपुर ने बताया कि इस विषय को लेकर कई बार विभाग को अवगत करवा चुके हैं। किसान मजदूर भवन के पीछे चाटी सड़क में पानी की सही निकासी न होने से दोनों दिशाओं का पानी भवन में आ रहा है। भवन के सामने काफी ज्यादा मात्रा में पानी जमा होने से डंगा धंस रहा है और भवन में दरारें आ गई हैं। इससे भवन और भवन में रह रहे लोगों के लिए जान माल का खतरा बना हुआ है। उन्होंने एसडीएम और लोक निर्माण विभाग रामपुर के एक्सईएन से जल्द इस समस्या का हल करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें