फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अशोक पालसरा और निक्की नेगी ने नचाए दर्शक

विज्ञापन
रचोली में आयोजित मेले में समापन अवसर पर पहाड़ी गानों पर झूमे ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
रचोली में सावन मेले में वाद्ययंत्रों की धुनों पर झूमे लोग
विज्ञापन

. दिन दिवसीय ऐतिहासिक मेला संपन्न, सैकड़ों लोगों ने नवाया शीश
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रचोली पंचायत में सावन मेले में रविवार को लोग खूब झूमे। वाद्ययंत्रों की धुनों पर देवलू संग ग्रामीण दिनभर थिरकते रहे। दोपहर बाद देवता साहिब अपने देवालय लौटे और मेले का समापन हुआ। मेले में लोक गायकों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से दर्शकों को झूमने पर मजबूर किया। अशोक पालसरा और निक्की नेगी सहित अन्य कलाकारों के गीतों पर लोग जमकर थिरके। देर शाम तक डीजे की धुनों पर नाचते-गाते रहे। मंदिर में देवलुओं और स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाटी डाली। पारंपरिक सावन मेला स्थानीय देवता साहिब जाख की अगुवाई में मनाया गया। मेले में दत्त महाराज बसाहरा, देवता साहिब महारुद्र गसो और देवता साहिब शिंगला विशेष रूप से मौजूद रहे। सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देकर दोपहर बाद देवता साहिब अपने देवालय लौटे। इस दौरान लोग काफी भावुक हुए। सैकड़ों लोगों ने देवताओं के समक्ष शीश नवाया। सुख-शांति-समृद्धि का आशीर्वाद किया और अपने आराध्य देवताओं से क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।

रचोली में आयोजित मेले में समापन अवसर पर पहाड़ी गानों पर झूमे ग्रामीण। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें