ट्रैफ़िक जाम से नित्थर में स्थानीय लोग परेशान। संवाद
नित्थर (कुल्लू) । नित्थर बाजार में रोजाना ट्रैफिक जाम से लोग परेशान हो रहे हैं। बाजार के सड़क किनारे बेतरतीब तरीके से गाड़ियों के खड़े होने से ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो रही है। मंगलवार को भी नित्थर बाजार आधा घंटा तक जाम लगा रहा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। लोगों का कहना है कि सड़क के आसपास लगी गाड़ियों को मुख्य बाजार नित्थर से हटाना चाहिए, तभी जाम की समस्या दूर हो सकती है। डीएसपी चंद्र शेखर काइथ ने कहा कि ट्रैफिक जाम की समस्या को जल्द दूर करने का प्रयास किया जाएगा। लोगों को पासिंग प्वाइंट पर गाड़ियों को पार्क करने से रोका जाएगा और चालान किया जाएगा l संवाद