फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: धर्मशाला में 28 को विधानसभा का घेराव करेंगे पेंशनर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। पेंशनर कल्याण परिषद की बैठक में 28 नवंबर को धर्मशाला में विधानसभा परिसर के घेराव का फैसला लिया। सोमवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष विधानचंद शर्मा ने की। बैठक में पेंशनरों ने आरोप लगाया कि सरकार उनकी मांगों को लगातार अनदेखा कर रही है। पेंशनरों को लंबित भत्ते, मेडिकल बिल सहित अन्य भुगतान नहीं किए जा रहे। उन्होंने कहा कि सरकार को कई बार प्रदेश पेंशनर की ओर से ज्ञापन दिए गए। सरकार से मिलकर समाधान की मांग की गई, लेकिन अभी तक उनकी मांगों को अनदेखा किया गया है। जीवनभर सरकारी सेवाएं देने के बाद उनको अब आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, इसलिए सभी पेंशनरों ने फैसला लिया है कि हिमाचल पेंशनर कल्याण परिषद की ओर से पेंशनरों की मांगों के संदर्भ में विधानसभा का घेराव 28 नवंबर को धर्मशाला में करना निश्चित हुआ है। उन्होंने कहा कि इसकी अध्यक्षता दौलत चौहान करेंगे। बैठक में ओंकार मच्छान, हरबंस दिवानटरा, धर्मदास कल्याण, बुद्ध राम आजाद समेत रोहड़ू उपमंडल के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें