फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: पेंशनभोगी 30 सितंबर तक करवाएं ई-केवाईसी

विज्ञापन
विज्ञापन
चौपाल(रोहड़ू)। उपमंडल चौपाल में सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों की ई-केवाईसी 30 सितंबर तक की जाएगी। चौपाल की तहसील कल्याण अधिकारी आशा तोमर ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों की ई-केवाईसी ई-कल्याण मोबाइल ऐप के माध्यम से करवाने के लिए पंचायत और स्थानीय आंगनबाड़ी स्तर पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसमें सभी पेंशनभोगियों के आधार कार्ड, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर पते समेत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से नवीनतम जानकारी दस्तावेजों के आधार पर सत्यापित किए जा रहे हैं। उन्होंने समस्त पेंशनरों से अपील की है कि जिनकी ई-केवाईसी नहीं हुई है, वे 30 सितंबर से पहले स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से पेंशन सत्यापन करवाना सुनिश्चित करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें