फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एंटी चिट्टा रैली में पेंशनरों ने लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर में प्रशासन की ओर से आयोजित एंटी चिट्टा रैली में रामपुर खंड के पेंशनरों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। पेंशनरों ने कहा कि आज समाज में चिट्टा जैसे खतरनाक नशे ने अपने पांव पसार रखे हैं, जिसको समाप्त करने के लिए जन जागरण रैली का आयोजन करना जरूरी है। रैली के आयोजन के लिए पेंशनरों ने एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह का आभार जताया। पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन रामपुर के महासचिव अमोलक राम ने कहा कि बुद्धि सिंह चौहान, गोंपू राम, अमोलक राम, मोहन जोशी, विजय प्रकाश, माल सिंह नेगी, कांता देवी, गुलाबी देवी, पार्वती देवी, मदन बुशैहरी, नैण दासी, माया देवी और बहादुर सिंह ने रैली में भाग लिया। उन्होंने कहा कि रैली में बच्चों और युवाओं के साथ कदम से कदम मिलाकर सफल बनाने में सहयोग दिया। उन्होंने सरकार से ऐसे नेक कार्य के लिए बजट की व्यवस्था करने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें