फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशनरों को समय पर पेंशन न मिलना सरकार की कुव्यवस्था : अमोलक राम

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गम क्षेत्र काशापाट और तकेलच में पेंशनरों ने बैठक में मुददों को लेकर की चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेेंसी
रामपुर बुशहर। चार जिले कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर और मंडी के पेंशनरों को पेंशन न मिलना सरकार की कुव्यवस्था को दर्शाता है। यह बात काशापाट और तकलेच में आयोजित पेंशनर संघ के पदाधिकारियों ने बैठक में कही। हिमाचल के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि पेंशनर सड़क में उतरने को मजबूर हो गए हैं। इसके लिए प्रदेश सरकार जिम्मेदार है। पेंशन और विभिन्न मांगाें को लेकर रामपुर खंड के काशापाट और तकलेच जोन के पेंशनरों ने वीरवार को बैठक की। इस अवसर पर खंड रामपुर के महासचिव अमोलक राम, प्रेस सचिव बुद्धि सिंह चौहान विशेष रूप से उपस्थित रहे। काशापाट जोन की बैठक जोगनी में बसंत राम प्रधान की अध्यक्षता में और तकलेच जोन की बैठक मदन बुशैहरी प्रधान की अध्यक्षता में मतैलनी मे हुई। बैठक में पेंशनरों ने सरकार के प्रति भारी रोष प्रकट किया । इस बैठक में पेंशनरों ने विभिन्न समस्याओं और अपनी मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा करने के बाद आगामी रणनीति तैयार की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें