रामपुर बुशहर। पेंशनर कल्याण संघ रामपुर 17 दिसंबर को पेंशन दिवस मना रहा है। पेंशनर कल्याण संघ रामपुर अध्यक्ष सुदामा राम मेहता ने बताया कि पद्म राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर के सभागार में पेंशनर दिवस पर कार्यक्रम में आयोजन किया जा रहा है। सभी पेंशनर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना योगदान दें।