फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: परिवहन निगम के सेवानिवृत्त कर्मियों को नहीं मिल रही पेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
समय पर पेंशन न मिलने पर पेंशनर कल्याण संगठन ने जताया रोष
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



रोहड़ू। हिमाचल पथ परिवहन निगम के पेंशनरों को समय पर पेंशन नहीं मिल रही है। मुख्यमंत्री से आश्वासन मिलने के बाद भी पेंशनर परेशान हैं। न ही पेंशन से संबंधित वित्तीय लाभ दिए जा रहे हैं। पेेंशनर कल्याण संगठन रोहड़ू इकाई के प्रधान गुलाब सिंह और उपप्रधान नागरू मल ने बताया कि मई और जून में दो बार मुख्यमंत्री से मिल चुके हैं। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि हर महीने की 15 तारीख तक पेंशन मिल जाएगी, लेकिन मामला जस का तस है। चिकित्सा बिलों की अदायगी भी नहीं हुई है। इस कारण हिमाचल पथ परिवहन निगम के 9,000 पेंशनरों में भारी रोष है। उन्होंने इस बारे में जब मुख्य लेखा अधिकारी से संपर्क किया, तो उन्होंने बताया कि 25 जुलाई तक पेंशन मिलने की संभावना है। वरिष्ठ नागरिकों को हर माह प्राथमिकता के आधार पर पेंशन दी जानी चाहिए। इसके लिए अलग से 24 करोड़ रुपये का प्रावधान करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी है कि समय पर पेंशन नहीं दी गई, तो पेंशनर सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें