फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई भत्ते के एरियर को एकमुश्त दे सरकार : पेंशनर संघ

विज्ञापन
विज्ञापन
पेंशनर संघ ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से विभिन्न मांगों को लेकर की चर्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन(रामपुर बुशहर)। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के चिकित्सा बिलों और जनवरी 2016 से दिसंबर 2022 तक के अधिकारी और कर्मचारियों का एरियर, लीव इनकैशमेंट और महंगाई भत्ते का एरियर दिया जाए। यह बात पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष हरदयाल सिंह ठाकुर ने कही। उन्होंने कहा कि चिकित्सक बिलों के लिए केंद्र सरकार विशेष बजट का प्रावधान करे। इस दौरान उन्होंने महंगाई भत्ते का एरियर, ग्रेच्युटी और शेष महंगाई किश्तों को एकमुश्त अदा करने की उठाई मांग। एसोसिएशन ने हरदयाल सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से रविवार को नारकंडा सर्किट हाउस में पेंशनरों की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर चर्चा की। ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया है कि जल्द ही पेंशनरों की सभी मांगों और समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें