फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में पेंशन अदालत 28 सितंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर।
विज्ञापन

डाक विभाग की ओर से डाक एवं फैमिली पेंशन भोगियों की पेंशन से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए 28 सितंबर को रामपुर में पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। पेंशन अदालत का आयोजन कार्यालय अधीक्षक डाकघर रामपुर डाक मंडल में पूर्वाह्न 11:00 बजे किया जाएगा। डाकघर रामपुर डाक मंडल के अधीक्षक दिनेश ने बताया कि पेंशन अदालत में डाक पेंशन और फैमिली पेंशन भोगियों की पेंशन से संबंधित शिकायतें सुनी जाएंगी। संबंधित मामलों की जांच के बाद उसका निवारण करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने रामपुर डाक मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी डाक एवं फैमिली पेंशन भोगियों से अपील की है कि यदि उन्हें पेंशन से संबंधित किसी प्रकार की समस्या या शिकायत है तो उसे विभाग के समक्ष रखा जाए। पेंशनभोगी अपनी शिकायत कार्यालय अधीक्षक डाकघर रामपुर मंडल के समक्ष 28 सितंबर तक भेज सकते हैं। कहा कि पेंशन अदालत का उद्देश्य पेंशनभोगियों की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान सुनिश्चित करना है। डाक विभाग ने संबंधित पेंशनभोगियों से आग्रह किया है कि वे अपनी शिकायतें निर्धारित तिथि तक भेजें, ताकि पेंशन अदालत के दौरान मामलों पर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें