फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: अंतरावली में कुरुड़ स्थापना के साथ शांत महायज्ञ संपन्न

विज्ञापन
अंतरावली में शिरगुल देवता मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान शांत  महायज्ञ संपंन
विज्ञापन
शांत महायज्ञ में हजारों श्रद्धालुओं ने की शिरकत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


चौपाल (रोहड़ू)। उपमंडल की खादर पंचायत के अंतरावली गांव में शिरगुल देवता मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान शांत का आयोजन किया गया। इसमें तीन हजार से अधिक लोग पहुंचे। धार्मिक अनुष्ठान में गड़ाली माता की पालकी भी पहुंची। अंतरावली गांव में आठ वर्षों से भव्य मंदिर बनाने का कार्य चल रहा था, जो अब पूरा हो गया है। मंगलवार को मंदिर में कुरुड स्थापना की गई। स्थानीय निवासी दीप राम चौहान, रोशन शर्मा, मंगत राम, अमर सिंह, सुखराम, दिनेश आदि ने कहा कि मंदिर में काष्ठ कला का अद्भुत नमूना पेश किया है। इस अनुष्ठान में हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह साढ़े 10 बजे से कुरुड़ स्थापना कार्यक्रम आरंभ हुआ। कुरुड़ को मंदिर तक स्थानीय लोगों ने पहुंचाया। सभी श्रद्धालुओं के लिए लंगर की भी व्यवस्था की गई थी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें