धार्मिक अनुष्ठान शांत महायज्ञ और कुरुड़ स्थापना कार्यक्रम में र्माैजूद विभिन्न क्षेत्रों से आए
चौपाल (रोहड़ू)। चौपाल की ननाहर पंचायत के शापड़ा गांव के माता कड़ासन मंदिर में महाकाली दियुंदर के सानिध्य में शांत महायज्ञ और कुरुड़ स्थापना कार्यक्रम सोमवार को संपन्न हो गया है। इस धार्मिक अनुष्ठान में जोड़ना से शिरगुल महाराज देवी माता जलशर, देवता रिहाटना, देवता डूम की पालकियां भी शामिल हुईं। हजारों वर्ष पुराने मंदिर के पुनर्निर्माण का कार्य पिछले वर्ष आरंभ किया गया था, जो अब पूरा हो गया है और वीरवार को माता कड़ासन की पालकी स्नान के लिए नगरकोट जिला कांगड़ा के लिए गई थी। 26 मई को वापिस शापड़ा पहुंची। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान शांत महायज्ञ और कुरुड़ स्थापना कार्यक्रम का आयोजित किया गया। मंदिर के वजीर रमेश कीमटा ने कहा कि कुरुड़ को मंदिर तक स्थानीय लोगों ने पहुंचाया और सभी श्रद्धालुओं के लिए सभी बरबिशी गण की ओर से लंगर की भी व्यवस्था की गई थी।