रिकांगपिओ (किन्नौर)। विद्युत मंडल रिकांगपिओ और भावानगर के सभी विद्युत उपभोक्ता बकाया बिलों का शीघ्र भुगतान करें। उपभोक्ता 29 सितंबर तक बिजली बिल जमा करवाएं। अधिशासी अभियंता विद्युत टाशी छोडुप नेगी ने बताया कि विद्युत मंडल रिकांगपिओ और भावानगर के सभी विद्युत उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि बकाया विद्युत बिलों की राशि का तुरंत भुगतान कर दें, वर्ना बिना किसी सूचना के बिजली के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। संवाद