फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बिजली के लंबित बिल 15 दिन में जमा करवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू। रोहड़ू उपमंडल में बिजली बोर्ड ने उपभोक्ताओं को लंबित बिलों का भुगतान समय पर नहीं करने पर सख्त फरमान जारी किए हैं। बिजली बोर्ड के एसडीओ शमशेर सिंह ठाकुर ने कहा कि बाजार में लंबे समय से लोग बिजली के बिलों की अदायगी नहीं कर रहे हैं। उपभोक्ता अपने बिलों का भुगतान 15 दिन के भीतर करें। यदि 15 दिनों में बिलों का भुगतान नहीं किया, तो लोगों के घरों की बिजली काट दी जाएगी। इसके बाद दोबारा जोड़ने के लिए बिल का पूरा भुगतान करने पर 250 रुपये का अतिरिक्त शुल्क लिया जाएगा। ऑनलाइन शुल्क जमा करने पर ऐसे उपभोक्ता की कटी बिजली 12 घंटे के भीतर बहाल होगी। यदि उपभोक्ता कार्यालय में आकर अतिरिक्त राशि का भुगतान करते हैं, तो 15 मिनट में बिजली दोबारा बहाल की जाएगी। उन्होंने रोहड़ू सब डिविजन के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर अपने लंबित बिलों का भुगतान करने में बोर्ड का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें