ननखड़ी ( रामपुर बुशहर)। पटवारी एवं कानूनगो महासंघ जिला शिमला ने सोमवार को आपातकालीन वर्चुअल बैठक की। जिला शिमला इकाई अध्यक्ष चमन ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला शिमला की सभी तहसील, उपतहसील इकाइयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी प्रतिनिधियों ने पटवारी, कानूनगो को राज्य कैडर में लाने के सरकार के फैसले का विरोध किया। इस दौरान सर्वसम्मति से फैसला लिया कि बलवान कमेटी की सिफारिश को लागू किए बगैर मूलभूत सुविधाएं दिए बगैर सरकार का इस तरह का एक तरफा फैसला सही नहीं है और किसी सभी सूरत में मंजूर नहीं है। सभी प्रतिनिधियों ने प्रस्ताव पास किया कि राज्य कार्यकारिणी इस बारे में जो भी निर्णय लेगी, उससे सभी सहमत होंगे। इस मौके पर अध्यक्ष राजेश राजटा, उप प्रधान राजीव बैख, जनरल सेक्रेटरी राजेश झा, प्रेस सचिव अनमोल, पूरन चंद, अरुण रोच, पंकज मोजाता, गीता और अनिता मौजूद रहे। संवाद