फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: थरोच गांव में 25 मीटर पैदल मार्ग एक साल से क्षतिग्रस्त, ग्रामीण परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सैकड़ों स्कूली बच्चे, बुजुर्ग, अस्पताल जाने वाले लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नेरवा (रोहड़ू)।
नेरवा तहसील के थरोच गांव में बस स्टैंड को मुख्य बाजार से जोड़ने वाला 25 मीटर लंबा पैदल मार्ग पिछले एक साल से क्षतिग्रस्त है। बीते वर्ष की भारी बरसात में यह मार्ग बुरी तरह टूट गया था, लेकिन प्रशासन ने अभी तक इसकी सुध नहीं ली है। इससे गांव के सैकड़ों स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और अस्पताल जाने वाले लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं। राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी संत राम पोटन ने बताया कि इस रास्ते पर थरोच का मुख्य बाजार, अस्पताल, बैंक, सरकारी दफ्तर और स्कूल स्थित हैं। प्रतिदिन सैकड़ों लोग डंडों और किनारे पड़े पत्थरों के सहारे इस मार्ग से गुजरने को मजबूर हैं। पोटन ने प्रशासन की अनदेखी पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि इस मार्ग को एक हफ्ते में दुरुस्त किया जा सकता है। उन्होंने कई बार प्रशासन से गुहार लगाई है, लेकिन हर बार उन्हें कोरे आश्वासन ही मिले हैं। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन से टरकाऊ रवैया त्याग कर शीघ्रातिशीघ्र इस मार्ग को पुनः चालू करवाने की मांग की है। उधर, ग्राम पंचायत थरोच के उप प्रधान सतीश सिसोदिया ने बताया कि यह रास्ता थरोच पंचायत के कार्यक्षेत्र में आता है। इसका पुनर्निर्माण भी पंचायत की ओर से ही करवाया जाना है। बताया कि पद ग्रहण करने के बाद खंड विकास अधिकारी चौपाल से इस बारे में बात की थी। इस कार्य पर लगभग 10 लाख रुपये का खर्च आने का अनुमान है। खंड विकास अधिकारी चौपाल की ओर से विकसित भारत ग्रामीण आजीविका के तहत 3 लाख रुपये की राशि आवंटित की गई है। यह राशि मार्ग के पुनर्निर्माण के लिए पर्याप्त नहीं है। सिसोदिया ने बताया कि शेष 7 लाख रुपये की कमी है। अधिक राशि आवंटित करवाने के लिए पंचायत की ओर से एक प्रस्ताव पारित किया जाएगा। यह प्रस्ताव खंड विकास अधिकारी चौपाल के कार्यालय भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें