फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: भारी बारिश से पटारना सड़क को हुआ नुकसान, घरों को भी पहुंची आंशिक क्षति

विज्ञापन
भारी बारिश से आनी के पटारना में भूस्खलन होने से घरों को बना खतरा। संवाद
विज्ञापन
. एसडीएम ने पटारना से कंडुगाड के लिए स्पैन लगाने के दिए निर्देश
विज्ञापन


. लोक निर्माण विभाग को तत्काल सड़क बहाली को कहा

संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। आनी उपमंडल में बीते दिनों हुई भारी बारिश से पटारना सड़क को नुकसान पहुंचा है। सड़क के कई हिस्से क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के लोगों को आवाजाही करने में दिक्कतें झेलनी पड़ रहीं हैं। वहीं, कुछ मकानों को भी आंशिक क्षति पहुंची है। हालांकि, राहत की बात यह है कि सभी मकान सुरक्षित हैं। स्थिति का जायजा लेने के लिए सोमवार को एसडीएम आनी लक्ष्मण सिंह कनेट ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। एसडीएम ने बताया कि प्रभावित परिवारों से संबंधित कार्यों को आगामी पंचायत शेल्फ में शामिल किया जाएगा, ताकि उन्हें आवश्यक सहायता और विकास कार्यों का लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान सड़क की मौजूदा स्थिति को काफी जोखिमपूर्ण पाया गया। इसे देखते हुए एसडीएम ने बीडीओ आनी को पटारना से कंडुगाड तक स्पैन निर्माण के लिए विस्तृत लागत अनुमान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह स्थायी समाधान भविष्य में क्षेत्र के लोगों के लिए लंबे समय तक लाभदायक साबित होगा और बरसात के दौरान आने वाली समस्याओं को काफी हद तक कम करेगा। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त सड़क की बहाली के लिए तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन का कहना है कि सड़क को पूरी तरह बहाल करने में अभी समय लगेगा, लेकिन लोगों की सुविधा के लिए प्राथमिकता के आधार पर पुनर्बहाली का कार्य शुरू किया जाएगा।

भारी बारिश से आनी के पटारना में भूस्खलन होने से घरों को बना खतरा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें