निरमंड ( कुल्लू) । निरमंड में फिटनेस टेस्ट और ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ट्रायल अब 29 जनवरी को होंगे। किसी कारणवश 18 जनवरी को नहीं हो पाए थे। एसडीएम निरमंड ने मनमोहन सिंह ने बताया कि मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के शिमला में होने वाली जरूरी बैठक में शामिल होने के चलते 18 जनवरी को होने वाली यह पासिंग रद्द कर दी गई है। अब यह पासिंग 29 जनवरी को होगी। उन्होंने सभी से सहयोग की अपील की है।