राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल तकलेच में दसवीं कक्षा का टॉपर कार्यवाहक प्रधानाचार्य के साथ।स्त्रो
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पीएमश्री राजमाता शांति देवी मेमोरियल राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तकलेच का दसवीं का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा है। कार्यवाहक प्रधानाचार्य अजीत सिंह ने बताया कि पाठशाला की छात्रा पारुल पुत्री नुपे राम ने 608 अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर सृष्टि पुत्री सत्तन दास ने 584 अंक प्राप्त किए हैं और नेहा पुत्री मोहन लाल ने 543 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने छात्राओं के अभिभावकों एवं स्कूल के अध्यापकों को बेहतर परिणाम के लिए शुभकामनाएं दीं।